बरेली
राजश्री आयुर्वैदिक मेडिकल संस्थान एवं अस्पताल द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : रिठौरा के निकट लभेङा स्थित राजश्री आयुर्वेदिक मेडिकल संस्थान एवं अस्पताल द्वारा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत बरेली शहर के श्यामगंज स्थित मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में अध्ययनरत छात्र /छात्राओं और क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया। संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि आयुर्वेद ही चिकित्सा क्षेत्र का भविष्य है इसके प्रचार प्रसार के लिए और बिना किसी साइड इफेक्ट के स्वास्थ्य लाभ के लिए राजश्री अस्पताल जन समुदाय की सेवा के लिए प्रयासरत है। कैंप में नाङी परीक्षण द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से रोगियों की जांच और स्वास्थ्य परामर्श हेतु चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आर के गुप्ता, गठिया रोग अर्थराइटिस की विशेषज्ञ डॉ नीतू प्रसाद, पंचकर्म विभाग, क्षार सूत्र द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए सर्जन डॉ अजय प्रताप सिंह तथा फिजियोथैरेपिस्ट जगन्नाथ ने कैंप में लगभग 35 से अधिक रोगियों को परामर्श और चिकित्सा पद्धतियों का मार्गदर्शन किया। हेल्थ कैंप के आयोजन में संस्थान के रजिस्ट्रार दुष्यन्त माहेश्वरी, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ0 सुमिता सिंह, लैब टैक्नीशियन आकाश, चतुर बिहारी आदि का सहयोग रहा।



