भरत पुर

गर्मी में पेयजल आपूर्ति की समस्या से निजात नहीं मिलने से ग्रामीण हुए परेशान

सम्बंधित अधिकारियों को अवगत करवाने पर भी नहीं हुआ समाधान 

पंचायत समिति समाजसेवा भावी देवा पहलवान बैठे अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल पर 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
भरतपुर। भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव पथैना में पिछले कई दिनों से जलदाय विभाग द्वारा चली आ रही पेयजल आपूर्ति की समस्या ने अब गम्भीर रूप ले लिया है और लगभग बीस दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है । पेयजल आपूर्ति को लेकर लोग एक एक बूंद पानी को लेकर तरस रहे हैं और कई बार सम्बन्धित अधिकारियों और प्रशासन को भी शिकायत दर्ज करवाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसी पेयजल आपूर्ति को लेकर पंचायत समिति सदस्य समाजसेवा भावी देवा पहलवान पानी की जरूरत को देखते हुए उन्होंने की स्थानों पर टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया गया और अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। फिर भी पंचायत समिति सदस्य समाजसेवा भावी देवा पहलवान ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर जलदाय विभाग को तीन दिन में पेयजल आपूर्ति को लेकर अल्टीमेटम दिया गया,। निर्धारित दिनों में पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पंचायत समिति सदस्य देवा पहलवान ने 21 अप्रैल 2026 को 09 बजे से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जहां उनकी हालत बिगड़ती जा रही है, लेकिन अभी तक कोई भी सम्बधित अधिकारी पहुंचे हैं और ना ही मेडिकल टीमें। वहीं दूसरी ओर अनिश्चितकालीन भुख हड़ताल पर बैठे धरनार्थियों ने कहा कि अधिकारी केवल फोन पर ही आश्वासन दिया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button