बरेली

किडनी फेलियर के बाद भी जी सकते हैं सामान्य जिंदगी

ट्रांसप्लांट से मिल सकती है नई उम्मीद

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। किडनी खून से गंदगी और जहरीले पदार्थ बाहर निकालने, पानी का संतुलन बनाए रखने और खनिजों को नियंत्रित करने का काम करती है। इसके धीरे-धीरे खराब होने को क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) कहते हैं, जो बढ़ने पर किडनी फेलियर का रूप ले सकती है। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के नेफ्रोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अभिनव कट्याल ने बताया कि पैरों-चेहरे पर सूजन, थकान, भूख कम लगना, मतली, सांस लेने में परेशानी और पेशाब कम होना इसके प्रमुख लक्षण हैं। शुरुआती अवस्था में लक्षण नहीं दिखते, इसलिए डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नियमित जांच करानी चाहिए। डॉ. कट्याल ने बताया कि किडनी खराब होने पर डायलिसिस से खून साफ किया जाता है, लेकिन यह स्वस्थ किडनी जैसा काम नहीं करता। ऐसे में ट्रांसप्लांट बेहतर विकल्प है, जिससे मरीज सामान्य जिंदगी जी सकता है। समय रहते जांच से कई मामलों में डायलिसिस से भी बचा जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button