बरेली

चौबारी मेला: 22 से 25 नवंबर तक भारी वाहनों का डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। चौबारी मेला (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर 22 नवंबर सुबह 8 बजे से 25 नवंबर रात 10 बजे तक भारी वाहनों और रोडवेज बसों के लिए डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस अधीक्षक यातायात मो. अकमल खान ने एडवाइजरी जारी की है। बदायूं से बरेली आने वाले वाहन भमौरा, देवचरा चौराहा, दातागंज, फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर, बड़ा बाईपास होकर आएंगे। बदायूं से लखनऊ, शाहजहांपुर व पीलीभीत जाने वाले वाहन देवचरा चौराहे से दातागंज, फतेहगंज पूर्वी होते हुए बड़ा बाईपास से जाएंगे। लखनऊ-शाहजहांपुर से बदायूं जाने वाले वाहन फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा चौराहा, भमौरा होकर जाएंगे। पीलीभीत-नैनीताल से बदायूं जाने वाले वाहन बड़ा बाईपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमौरा होकर जाएंगे। दिल्ली-मुरादाबाद-रामपुर से बदायूं जाने वाले वाहन झुमका तिराहा से बड़ा बाईपास, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज, देवचरा, भमौरा होकर जाएंगे। लखनऊ-शाहजहांपुर से दिल्ली-रामपुर-मुरादाबाद जाने वाले वाहन फतेहगंज पूर्वी, बड़ा बाईपास, विलयधाम, विल्वा, झुमका तिराहा होकर जाएंगे। देवचरा, चौपला और बुखारा मोड़ से रामगंगा चौबारी मेला की तरफ कोई भारी वाहन नहीं जाएगा। लोगों से बरेली-बदायूं रोड के बजाय वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button