गाजियाबाद

नगर पालिका की लापरवाही से बाजार बना नाले का तालाब

स्वच्छ भारत मिशन योजना पर फिर उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : सफाई विभाग कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। इससे विभाग की लचर कार्यप्रणाली और लापरवाही साफ नजर आ रही है। वार्ड के सभासद रूपेन्द्र चौधरी का कहना है कि उन्होंने लगातार अधिकारियों को अवगत कराया, इसके बावजूद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा सका है।
बताया जा रहा है कि कॉलो लोनी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 30 स्थित जवाहर नगर कॉलोनी का मुख्य बाजार इन दिनों गंदे नाले के पानी से लबालब भरा हुआ है। मुख्य नाले के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी मुख्य मार्ग पर फैल गया है, जिससे कालोनी का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। यहां के हालात इतने खराब हैं कि ग्राहक यहां बाजार तक पहुंच ही नहीं पा रहे, जिसके चलते दुकानदारों का कारोबार पूरी तरह से ठप पड़ गया है और कई दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ी हैं।
स्थानीय नागरिक रविन्द्र बंधु का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका परिषद में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन नगर पालिका कानी का गंदा पानी दिल्ली-सहारनपुर मार्ग के मुख्य नाले में जाता है, लेकिन नाले की सफाई न होने और निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण पानी वापस बाजार में भर रहा है। कई दिनों से बनी इस स्थिति ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है।
सभासद  रुपेन्द्र चौधरी द्वारा पंपसेट के जरिए पानी निकालने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह नाकाफी साबित हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों को स्कूल जाने और आम नागरिकों को रोजमर्रा के कामों के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सभासद रुपेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में नगर पालिका का घेराव करेंगे। यह स्थिति स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत पर भी सवाल खड़े कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button