पाकुड़

बागी नेत्री साबरी पाल की बड़ी जीत, भाजपा प्रत्याशी रहे तीसरे स्थान पर, पंकज मिश्रा से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

Rebel leader Sabri Pal wins big, BJP candidate finishes third, meeting with Pankaj Mishra sparks political turmoil Open in Google Translate • Feedback Google Translate

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
पाकुड़ नगर परिषद चुनाव में उलटफेर, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म
पाकुड़ नगर परिषद चुनाव में भाजपा की बागी नेत्री साबरी पाल ने शानदार जीत दर्ज कर राजनीतिक समीकरण बदल दिए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शेख सुल्ताना को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। इस चुनाव में खास बात यह रही कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे, जबकि उनके समर्थन में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का रोड शो भी हुआ था। इसके बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाने से पार्टी के अंदर मंथन का दौर शुरू हो गया है।
पंकज मिश्रा से मुलाकात ने बढ़ाई अटकलें
चुनाव जीतने के बाद पाकुड़ नगर परिषद अध्यक्ष साबरी पाल एवं उपाध्यक्ष राना ओझा  ने साहिबगंज जिले में अवस्थित पंकज मिश्रा के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कयास लगाये जा रहे हैं कि यह मुलाकात भविष्य की राजनीतिक दिशा का संकेत हो सकती है। कुछ राजनीतिक जानकार इसे नई संभावनाओं की दस्तक मान रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ औपचारिक भेंट बता रहे हैं।
आगे क्या?
अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या साबरी पाल किसी नए राजनीतिक समीकरण की ओर कदम बढ़ाएंगी या फिर अपने वर्तमान रुख पर कायम रहेंगी। फिलहाल, इस मुलाकात ने पाकुड़ समेत झारखंड की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button