बरेली

पूर्व आईजी की पुस्तक “थोड़ा हटकर” विमर्श पर रचनात्मक लेखन मंच  ने कवि, शायरों को सम्मानित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रचनात्मक लेखन मंच न्यास वाराणसी उपशाखा बरेली ने डॉ राकेश सिंह (पूर्व आईजी बरेली) की पुस्तक “थोड़ा हटकर”पर विमर्श एवं सम्मान समारोह का आयोजन कोटक लाइफ इंश्योरेंस के सभागार में किया गया।  जिसमेसंस्था सचिव डॉक्टर विनीता सिंह सिसोदिया  और गौरव सिंह ठाकुर (कोटक लाइफ) ने “थोड़ा हटकर” पुस्तक से कविताओं का पाठ किया। साथ ही कविताओं में वर्णित ग्रामीण जीवन और अनुभूतियों के साथ समय में आए परिवर्तन के अनुसार बदलते परिवेश के संदर्भ में व्यक्ति की सोच में हुए परिवर्तन और उसकी आंतरिक पीड़ा का उल्लेख किया।भौतिकवादी युग में भी भावनात्मक मुद्दों को उठाते हुए संबंध, परिवार, बचपन और गांव समाज में व्यक्ति के अस्तित्व वह संबंधों में आई गिरावट पर भी प्रश्न किया गया है।  कार्यक्रम के अध्यक्ष शायर विनय सागर जायसवाल व विशिष्ट अतिथि हिमांशु श्रोत्रिय के अतिरिक्त बरेली की वरिष्ठ साहित्यकार निरुपमा अग्रवाल, कवित्री सत्यवती सत्या, राजबाला धैर्य, समाज सेविका मनीषा आहूजा, संगीतकार उमेश चंद्र गुप्ता, डॉ अखिलेश गुप्ता, मनोज दीक्षित टिंकू (हास्य कवि), लोटा मुरादाबादी,(हास्य कवि )कर्नल पंकज अग्रवाल, अमन बरेलबी,दीपक मुखर्जी, शान जिया, फहीम करार, अली कामरान, रामकिशोर मौर्य, पूजा नारंग, गीता, अंकिता, रचना, विनीता अग्रवाल के अतिरिक्त बरेली के अन्य सम्मानित कविजन उपस्थित रहे। सभी ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम को सफल बनाया। राष्ट्रीय कवि रोहित राकेश ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button