कैराना

 लोन खाता बंद कराने के बहाने ठगी

कैराना पुलिस ने 94 हजार रुपये वापस दिलाए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक पीड़ित की पूरी रकम वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में साइबर हेल्पडेस्क ने यह सफलता हासिल की।
 क्षेत्र के गांव पावटी कला निवासी जिकरिया पुत्र मरगूब हसन को अज्ञात ठग ने लोन खाता बंद कराने का झांसा देकर 94,426 रुपये की ठगी का शिकार बना लिया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर हेल्पडेस्क कैराना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित किया और तकनीकी प्रक्रिया के माध्यम से पूरी ठगी गई धनराशि 94,426 रुपये वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक समय पाल सिंह अत्री, निरीक्षक अपराध योगेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार व कांस्टेबल मानवेन्द्र प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या लालच में आकर अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।
 फोटो 1
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button