मथुरा

दिनहदाड़े नकाबपोशो ने महिला की झुमकी लूटकर किया लहूलुहान 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा में सुरीर का डकैती कांड पुलिस के गले की फांस बना हुआ है तो वहीं कोसीकलां में हाईवे किनारे नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से झुमकी लूटकर फिर चुनौती दे डाली। लूटपाट के दौरान महिला लहूलुहान हो गई। घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूटपाट के बाद बदमाश भाग निकले। राजमार्ग पर किडजी स्कूल वाली गली में बाइक सवार नकाबपोश दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से सोने की झुमकी छीन ले गए। जिससे महिला के दोनों कान लहूलुहान हो गए। बदमाश बाइक से बाईपास तिराहे की ओर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। आर्य समाज के प्रधान डॉ. प्रकाश आर्य की मां सीता रानी (70) बुधवार की दोपहर को करीब 12 बजे बाजार से सामान लेकर पैदल ही किड्जी स्कूल वाली गली में घर लौट रही थीं। जैसे ही वह गली में पहुंची तभी पीछे से आए पैदल नकाबपोश ने उनके कानों पर झपट्टा मारकर सोने की झुमकी तोड़ लीं। घटना में महिला के दोनों कान फट गए और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ीं। इसके बाद दूसरा बदमाश जोकि बाइक स्टार्ट करके खड़ा था, उसी बाइक पर बैठकर दोनों बाईपास तिराहे की ओर भाग निकले।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button