पाकुड़

स्व-गणना को बढ़ावा: विधायक स्टीफन मरांडी ने खुद किया पंजीकरण

Self-enumeration encouraged: MLA Stephen Marandi registers himself

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ जिले में जनगणना 2027 की तैयारी के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए महेशपुर के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज की। उन्होंने कहा कि डिजिटल जनगणना से पारदर्शिता, सटीकता और समय की बचत सुनिश्चित होगी, जिससे योजनाओं के निर्माण में मदद मिलेगी। विधायक ने नागरिकों से 1 से 15 मई 2026 के बीच पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज करने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जन-जागरूकता अभियान को तेज किया जाए और लोगों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button