जालौन

रुपये मांगने पर भड़के दबंग, बताशा विक्रेता को पीटा ठेला तोड़ दिन भर की कमाई लूटी

जालौन में सरेराह गुंडागर्दी, ‘हम रुपये नहीं देते’ कहकर मचाया उत्पात

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
जालौन (उरई)। नगर क्षेत्र में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बताशे के पैसे मांगना एक विक्रेता को भारी पड़ गया। दबंग युवकों ने पहले बताशा खाया, फिर पैसे मांगने पर विक्रेता के साथ मारपीट कर दी, ठेला तोड़ डाला और दिनभर की कमाई लूटकर फरार हो गए। घटना से व्यापारियों व राहगीरों में दहशत फैल गई।
मोहल्ला हृदयशाह निवासी सुशील कुशवाहा पुत्र फूल सिंह कुशवाह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 30 अप्रैल की रात करीब 8रू30 बजे छीग्गामल की मिठाई की दुकान के पास पानीपूड़ी की ठिलिया लगाकर बताशा बेच रहा था। इसी दौरान 4-5 युवक पहुंचे और बताशा खाने लगे। पीड़ित के अनुसार, जब उसने पैसे मांगे तो आरोपी दबंगई दिखाते हुए बोले “जानता नहीं हम कौन हैं, हम रुपये नहीं देते।” विरोध करने पर आरोपियों ने विक्रेता को सरेराह पीटना शुरू कर दिया। ठेले पर रखा काउंटर, अन्य सामान तोड़ दिया और दिनभर की बिक्री की नकदी भी छीन ले गए। पीड़ित ने सूरज महाजन व विशाल महाजन पुत्र भानु महाजन समेत अन्य युवकों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि आरोपी क्षेत्र में आए दिन दबंगई व लूटपाट जैसी घटनाएं करते रहते हैं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button