पाकुड़
जिला समाज कल्याण विभाग की बैठक में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
Review of the progress of schemes in the meeting of District Social Welfare Department

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा की अध्यक्षता में विभागीय योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण ट्रैकर ऐप सहित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा हुई। पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप पर FRS एंट्री समय पर सुनिश्चित करने, लाभुकों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित निरीक्षण और पोषण सेवाओं की प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी कर्मियों ने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्धता जताई।



