पाकुड़

विधायक निसात आलम ने किया क्षेत्र का दौरा, विकास व स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिया जोर

MLA Nisat Alam visited the area and stressed on development and health facilities.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने शनिवार को नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 17, 19 एवं 20 अंतर्गत बल्लोपुर, कालिकापुर एवं पियादपुर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनता से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लिया। दौरे के दौरान विधायक ने आम जनता को संबोधित करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है, ताकि लोगों को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाएं मिल सकें। विधायक ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर वार्ड पार्षद राबिया बेवा एवं उनके पति टोनी शेख ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बताया गया कि वे कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button