बाराबंकी
चोरों के हौसले बुलंद दिन दहाड़े घर में घुसकर किया आठ लाख की नगदी पर हाथ साफ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली मे शनिवार की सुबह करीब 8 बजे घर मे घुसे अज्ञात चोरो ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए घर की दूसरी मंजिल के कमरों एव अलमारियों का ताला तोड़कर 8 लाख रुपये की नगदी सहित जेवरात उठा ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो के जरिये छानबीन शुरू कर दी है।
शनिवार की सुबह करीब 8 बजे लोग अपने अपने बिस्तरो से उठकर चाय नास्ते मे लगे तभी रसौली निवासी सईद अहमद उर्फ सईदू के घर मे हलचल मच गयी कि एसी के बिन्डो को तोड़कर घर मे घुसे चोरो ने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे मे रखे बक्सो, अलमारी का ताला तोड़कर 8 लाख रुपये की नगदी सहित जोड़ी झुमकी, मंगलसूत्र , बूंदा तीन ठप्पे का हार व एक ठप्पे का हार, नथुनी नाक की कील हथफूल ,दो जोड़ी पायल आदि उठा ले गये। मकान मे मौजूद परिजन जब दूसरी मंजिल पहुंचे तो अस्त व्यस्त पड़े सामानो को देख कर जब कमरे मे जायजा लिया तो नगदी सहित जेवरात गायब थे।
(चोरो ने दिखाई गजब की दुस्साहसिक हिम्मत)
चोरी की वारदात का समय कही न कही लोगो को सोचने को मजबूर कर दे रहा है कि जिस समय चोरी हुई वह समय घरो मे चाय नास्ते का होता है आबादी के बींच बने मो0 सईद के मकान मे चोर किस हिकमत से घुसे वह सोचनीय विषय है क्योकि चोर को यह पता था कि नगदी कहा पर रखी है और उसने उसी को टारगेट बनाते हुए नगदी एव जेवरात लेकर उसी रास्ते से फरार हो गया जिस रास्ते से आया था इस बींच न तो मो0 सईद के परिजनों को एहसास हुआ और न ही पड़ोसियों को जानकारी हुई बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पूरे कस्बे में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार सदमे में है वहीं आसपास के लोग भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
थानाध्यक्ष सफदरगंज अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है चोरी की घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।



