लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय में भव्य शपथ ग्रहण एवं स्वागत समारोह सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के नव मनोनीत अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुहेल अख्तर अंसारी जी का लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भव्य शपथ ग्रहण एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे जी, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रताप गढ़ी जी सहित अनेक वरिष्ठ एवं गणमान्य कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बरेली से महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट की अगुवाई में निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल जी, निवर्तमान प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग कमर गनी, अयाज खान, सुखविंदर सिंह, पंडित सारस्वत जी, आमिर अहमद एवं हुकुम सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।




