नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला खेल में एक आवारा कुत्ते ने सात वर्षीय बालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल बालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला खेल निवासी अनीस का पुत्र हसन अपने घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को भगाया।
चिकित्सा प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे को समय पर एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगा दिया गया है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में आवारा कुत्तों का व्यवहार अधिक आक्रामक हो जाता है, इसलिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
