बोकारो

भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ की बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। रियांश मैरिज हॉल बालीडीह बोकारो में भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ का एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बैठक की अध्यक्षता आरिज हुसैन ने की एवं संचालन बबलूिषद मंडल ने किया बैठक में मजदूर हित की बातों पर चर्चा किया गया । तथा निम्न बिंदुओं पर फैसला लिया गया।

1. महा धरना से पहले नौ प्रखंड एवं बोकारो की दोनों नगर कमेटी चास नगर निगम एवं फुसरो नगर कमेटी तथा पूरा बोकारो जिला में अधिक से अधिक लोगों से जन संपर्क किया जाएगा।
2. BKMS का जियाडा भवन के सामने में ऑफिस खोलना एवं उद्घघाटन BKMS केंद्रीय महामंत्री जयराम कुमार महतो सह केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो के द्वारा किया जाएगा ।

3. जियाडा भवन के बाहर एकदिवसीय महाधारण का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा जिसमें तिथि की घोषणा JLKM केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो एवं BKMS केंद्रीय अध्यक्ष अजय कुमार महतो के आदेशानुसार बाद में किया जाएगा ।जिसमें कम से कम 2000 का भीड़ होना चाहिए।
4. मजदूरों को जो केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम वेतन लागू किया गया है ।उसको सभी फैक्ट्री में लागू करवाना है तथा कार्य की अवधि को 12 घंटे से काम करके 8 घंटा करना है ।
5.सभी मजदूर भाइयों को पीएफ ईएसआई एवं मेडिकल की सुविधा तथा ग्रुप इंश्योरेंस मिलना चाहिए।
6.. सभी मजदूरों को रविवार सप्ताहिक अवकाश मिलना चाहिए ।
7. बालीडीह औधोगिक क्षेत्र के सभी फैक्ट्री में झारखंड सरकार की नियम अनुसार 75% झारखंडियों की नियुक्ति होनी चाहिए जिस पर विशेष चर्चा किया गया।
8. सभी फैक्ट्रियों के द्वारा जो प्रदूषण फैलाया जा रहा है ।उसके प्रदूषण सर्टिफिकेट की जांच कैसे होगी इस चर्चा किया गया ।
9. सभी फैक्ट्रियों की गाड़ियां रोड पर दोनों साइड खड़ी रहती है उसको हटाकर पार्किंग व्यवस्था करना इस पर चर्चा किया गया।
10.रोड की दोनों साईड लाइट की व्यवस्था एंव रोड का मरम्मत कराना ।इस पर चर्चा किया गया और जियाडा को आवेदन लिख कर दिया जाएगा ।यही सब सोच समझ कर निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का नाम
बोकारो औद्योगिक क्षेत्र बालीडीह,जियाडा अध्यक्ष बलराम झा , आरिज हुसैन, रथु लहरी, बबलू मंडल, अब्दुल्लाह अंसारी, अफसर अंसारी,गौरीलाल महतो,सुरनजन कपरदार,उमेश महतो, टुनटुन पांडे, रिंकू महतो,संतु कुमार,संजय महतो,हरेक लाल मोहली, वाहिद हुसैन ,कुणाल मंडल ,राहुल महतो ,गुप्तेश्वर मंडल ,मंटू कुमार ,चुन्नू कुमार ,गौरव कुमार , सुबोध महतो और भी सैकड़ो मजदूर साथी उपस्थित हुए जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button