सिंगरौली

जिला अस्पताल का सर्वर 24 घंटे से ठप

पैथोलॉजी जांच और रिपोर्ट का काम प्रभावित; मरीज परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में पिछले करीब 24 घंटे से सर्वर ठप होने के कारण पैथोलॉजी विभाग का कामकाज प्रभावित है। सर्वर में आई खराबी के चलते मरीजों की जांच और रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया रुक गई है। इससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के साथ चिकित्सकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, सर्वर ठप होने की समस्या भोपाल स्तर से उत्पन्न हुई है। बुधवार को भी मरीज पैथोलॉजी कक्ष के बाहर अपनी रिपोर्ट के इंतजार में भटकते रहे, लेकिन सर्वर चालू नहीं होने के कारण उन्हें रिपोर्ट नहीं मिल सकी। जांच और रिपोर्ट में देरी से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
बताया जा रहा है कि सर्वर में खराबी आने का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। अस्पताल में पैथोलॉजी से जुड़ी सेवाएं कब तक सामान्य होंगी, इस संबंध में भी फिलहाल कोई निश्चित जानकारी सामने नहीं आई है।जिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान में तकनीकी खराबी के कारण लगातार सेवाएं प्रभावित होना स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है। मरीजों को समय पर जांच और रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए सर्वर की समस्या का जल्द समाधान जरूरी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button