मेरठ

 एमआईईटी में प्रोजेक्ट एक्सपो 2026, छात्रों के आइडियाज़ ने जीता दिल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एमआईईटी) में “प्रोजेक्ट एक्सपो 2026” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों की तकनीकी प्रतिभा और नवाचार की शानदार झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम में बीटेक, एमबीए, एमसीए, बी.फार्मा सहित कुल 16 विभागों की 55 टीमों ने भाग लिया। लगभग 200 फाइनल ईयर के छात्र-छात्राओं ने अपने वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडल प्रस्तुत कर तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अनुज कुमार शर्मा (डीन एकेडमिक्स, सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज, एकेटीयू लखनऊ) तथा विशिष्ट अतिथि गौरव जैन (डायरेक्टर, के.आर. इंडस्ट्रीज) ने संस्थान के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल और कैंपस निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह, एमआईटी डायरेक्टर डॉ केएलए खान ने साथ फीता काटकर किया।
निर्णायकों द्वारा उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स का चयन करते हुए बीटेक बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अलमास नौसेन, अनन्य चौधरी और मिस्बाह फातिमा रिजवी को प्रथम स्थान पर “चेयरमैन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के योग्यांश सिंह, कुंज अग्रवाल और स्पर्श पांडे को द्वितीय स्थान पर “वाइस चेयरमैन अवार्ड” प्रदान किया गया। इसी श्रेणी में सौम्या राणा, स्मृति कपूर और विलियम पवार को भी सम्मानित किया गया।
वहीं बीटेक आईटी थर्ड ईयर के वरुण कुमार, संदीप यादव और वासु गौरांग को तृतीय स्थान पर “डायरेक्टर अवार्ड” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों की रचनात्मकता, तकनीकी समझ और नवाचार क्षमता की सराहना की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और वास्तविक समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स डॉ. संजीव कुमार सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, अविनाश चौहान, रोहित अग्रवाल, डॉ. हनी तोमर उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button