हजारीबाग

पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह पहुंचे नगवां, शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना।

नगवां पंचायत पहुंचकर मुखिया विनय कुमार के पिता स्वर्गीय केदार प्रसाद मेहता के दसकर्मा कार्यक्रम में हुए शामिल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत नगवां पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने पंचायत के मुखिया विनय कुमार के पूज्य पिताजी स्वर्गीय केदार प्रसाद मेहता के दसकर्मा कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुन्ना सिंह ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय केदार प्रसाद मेहता का जीवन सामाजिक मूल्यों, सादगी भरा रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्राप्त हो। इस मौके पर कृष्णा मेहता, गणेश कुमार, मनोज मेहता, शंकर दयाल मेहता, रामचंद्र मेहता, प्रसादी मेहता, उमेश प्रसाद, हरियर मेहता, अशोक मेहता, शेखर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button