ललितपुर

 तपती गर्मी में पक्षियों के लिए फरिश्ता बना तखत ग्रुप

चौथे दिन भी घर-घर पहुंचकर बांटे जलपात्र, लोगों को जीव संरक्षण का दिया संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तखत ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा जलपात्र वितरण अभियान लगातार जनसमर्थन हासिल कर रहा है। अभियान के चौथे दिन ग्रुप सदस्यों ने शहर के चौकाबाग मोहल्ले में पहुंचकर घर-घर ढ़ाई सौ से अधिक जलपात्र वितरित किए और लोगों को पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान ग्रुप सदस्यों ने गलियों में घूम-घूमकर आमजन से अपील की कि बढ़ते तापमान में पक्षियों को पानी और दाना उपलब्ध कराना मानवता और जीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल को लेकर मोहल्लेवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने अपने घरों की छतों, आंगन और बालकनी में जलपात्र रखने का संकल्प लिया। तखत सदस्यों ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण बड़ी संख्या में पक्षियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर इन बेजुबान जीवों की मदद करनी चाहिए। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी इस मुहिम से जुड़ते नजर आए। ग्रुप की इस अनूठी पहल की शहरभर में सराहना हो रही है और आमजन भी बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। तखत ग्रुप ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर पक्षियों के संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सके। इस दौरान मज्जू सोनी, आशीष चौबे, सत्येन्द्र प्रताप सिंह सिसौदिया, विद्या मालवीय, अशोक अनौरा, राजेश दुबे, रिंकू बबेले, मिन्टू सिंघई, अभय जैन, सुदामा मिश्रा, मकरंद किलेदार विक्की, राजीव चौबे बुढ़वार, पार्षद अफजुल रहमान, पार्षद अशोक पंथ, अमित तिवारी, जितेन्द्र गोस्वामी गप्पू, सोमू समैया, सुमेर जैन, विजय शर्मा कुक्कन, पप्पू पटवा, राजीव शर्मा, बृजेश जैन बलची, बृजेश लाला, मनीष पटाखा, जगदीश सोनी, अमित लखेरा आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button