बरेली
रोहिलखंड जीएसटी प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के सदस्य एडिशनल कमिश्नर से मिले
उन्हें व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रोहिलखंड जीएसटी प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन (RGPA) ने अध्यक्ष सीए सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में सीए सदस्यों के साथ एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन श्री एन एल सोनी जी से उनके कार्यालय में मीटिंग की। मीटिंग का उद्देश्य जीएसटी में व्यापारियों को आने वाली समस्याओं से विभाग को अवगत कराना तथा व्यापारियों एवं विभाग के बीच समन्वय स्थापित करना जिससे व्यापारियों की समस्याओं का समय से निराकरण हो सके यह बताना था। ग्रेड वन अधिकारी ने एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि किसी भी समस्या के समाधान के लिए आप विभाग से संपर्क कर सकते हैं और उसका समाधान करने का पूरा प्रयत्न करेंगे।
उसके पश्चात एसोसिएशन के सदस्यों ने असिस्टेंट कमिश्नर सेंट्रल जी एस टी से भी मुलाकात की।
मीटिंग में एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए सुमित अग्रवाल उपाध्यक्ष सीए शैलेन्द्र माहेश्वरी सचिव अर्पित खंडेलवाल कोषाध्यक्ष सीए हर्षित मेहरा संयुक्त सचिव सीए वैभव चावला वरिष्ठ सदस्य सीए कपिल वैश्य सीए प्रशांत अग्रवाल सीए अक्षत अग्रवाल सीए अफरोज आदि उपस्थित रहे।

