खैरथल

भिवाड़ी नगर परिषद् के वार्ड 1 से 60 तक की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार नगर पालिका आम चुनाव 2026 के लिए नगर परिषद् भिवाड़ी क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण कर लिया गया है। नगर परिषद् भिवाड़ी के वार्ड संख्या 1 से 60 तक की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गुरुवार को वार्डवार कर दिया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नगर परिषद् भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार वार्ड 1 से 60 तक की निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 13 अप्रैल 2026 को किया गया था तथा 14 अप्रैल को मतदान केंद्रों पर उसका पठन कराया गया।
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान नियुक्त प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा 14 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक कुल 2136 दावे एवं 1260 आक्षेप प्राप्त किए गए, जिनका निस्तारण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 3 मई 2026 तक कर पूरक सूची तैयार की गई। प्रारूप प्रकाशन के समय वार्ड 1 से 60 तक कुल मतदाताओं की संख्या 61,051 थी, जो अंतिम प्रकाशन के समय बढ़कर 61,610 हो गई है।
अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन नगर परिषद् भिवाड़ी की चुनाव शाखा में कार्यालय समय के दौरान किया जा सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button