कैराना पुलिस ने तीन वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कैराना। पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपदभर में चलाए जा रहे गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थाना कैराना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्तों में सनवीर पुत्र नसीम उर्फ भोपा निवासी मोहल्ला आलदरम्यान कस्बा कैराना, तिरतपाल पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम किशोरपुर थाना कैराना तथा असगरी पत्नी मांगा निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है।
