भरत पुर

अपरा एकादशी 13 मई बुधवार को

मन्दिरों में आयोजित होगें धार्मिक कार्यक्रम, ज्येष्ठ अधिक मास में आएंगे चार एकादशी व्रत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर : ज्येष्ठ मास और ज्येष्ठ अधिक मास में इस बार चार एकादशी व्रत ( अपरा,पद्मनि,परमा,निर्जला ) का संयोग बन रहा है। जहां मन्दिरों सहित विभिन्न स्थलों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं विद्वान पण्डित पुष्पेंन्द्र शर्मा,राघवेंन्द्र शर्मा,महेश ववलू शर्मा के अनुसार भगवान विष्णु को समर्पित इन चार एकादशियों का व्रत करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलेगी और साथ ही पुण्य फल की भी प्रप्ति होगी। वहीं भरतपुर जिले के भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय के विभिन्न घरों सहित मन्दिरों में आस्था,श्रद्दा और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा जहां श्रद्दालु,सनातन धर्म प्रेमी विधी विधान पूर्वक श्रीहरि विष्णु जी और माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना कर व्रत रखकर भगवान से परिवार में सुख शांति,समृद्दि की कामना की जाएगी। वहीं भुसावर कस्बे के ऐतिहासिक कोठी वाले हनुमान जी मन्दिर,हूंकारेश्वर महादेव मन्दिर,भगतराज वाले हनुमानजी मन्दिर,चतुर्भुज जी मन्दिर,दाऊजी महाराज मन्दिर,राधा कृष्ण युगल किशोर जी मन्दिर,वनखण्डी वाले हनुमान जी मन्दिर आदि सहित प्रमुख मन्दिरों,देवालयों में विशेष रुप से सजावट करते हुए श्रद्दालुओं द्वारा ठाकुर जी,लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक कर फल,फूल श्रद्वा अनुसार अर्पित किये जायेगें। वहीं भक्ति का माहौल उस समय चरम पर पहुंच जाएगा जब ढोलक,झांझ,मजीरा की थाप पर हरिनाम संकीर्तन करते हुए नृत्य कर अपनी हाजिरी लगाईं जायेगी। वहीं पण्डितों ने बताया कि 13 मई बुधवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा,जल क्रीडा,भद्रकाली और अचला एकादशी भी कहा जाता है। धर्म ग्रन्थों के अनुसार इस दिन व्रत करने से अश्वमेघ यज्ञ के समान पुण्य की प्राप्ति के साथ बहुत पुण्य प्रदान करने और पापों का नाश करने वाली है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button