साहेबगंज

शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र की मांग पर 10वें दिन भी धरना जारी, पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने दिया समर्थन

The protest demanding Shershahabadi caste certificate continued for the 10th day, with former MLA Akil Akhtar extending his support.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। बरहरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र पुनः निर्गत करने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन महाधरना बुधवार को दसवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर इस दिन राजनीतिक समर्थन भी देखने को मिला। पाकुड़ के पूर्व विधायक एवं एआईएमआईएम नेता अकिल अख्तर धरना स्थल पहुंचे और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। धरनास्थल पर पहुंचने पर आंदोलनकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और मांगों को जायज बताया। पूर्व विधायक अकिल अख्तर ने कहा कि शेरशाहबादी समाज लंबे समय से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन प्रशासन इस गंभीर मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल कागज का नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य, अधिकार और पहचान से जुड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे पहले भी इस मुद्दे को विधानसभा और प्रशासनिक स्तर पर उठाते रहे हैं और आगे भी समाज के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र, युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने कहा कि 10 दिनों के शांतिपूर्ण आंदोलन के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे नाराजगी बढ़ रही है। समिति के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि जब तक जाति प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर ठोस आदेश नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button