पाकुड़

लखीनारणपुर गांव में घायल परिवार से एआईएमआईएम नेता ने की मुलाकात

AIMIM leader meets injured family in Lakhinaranpur village

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सदर प्रखण्ड पाकुड़ अन्तर्गत तारानगर पंचायत अंतर्गत लखीनारणपुर गांव में हुई एक दर्दनाक घटना में घायल सियार जख्मी परिवार से एआईएमआईएम युवा नेता अफीफ अमसल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार का हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। अफीफ अमसल ने मौके पर आर्थिक मदद भी प्रदान की और कहा कि इस कठिन समय में पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि घायल परिवार को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाए तथा गांव को इस समस्या से जल्द राहत दिलाई जाए। मौके पर स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button