खैरथल

भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान शीविर आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल जिला खैरथल तिजारा के भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु जिला परिषद सभागार में शिविर का आयोजन किया गया|  शिविर में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एन के शर्मा द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के वेलफेयर के संबंध में जैसे बेटी की शादी पर ₹100000, बच्चों की एनडीए सीडीएस की तैयारी हेतु ₹15000, दो बच्चों पर एजुकेशन ग्रांट 24 -24000 रुपए,विधवा द्वारा स्वरोजगार के लिए कार्य सीखने पर ₹50000, दिव्यांग बच्चों की देखभाल हेतु ₹36000 व मोडिफाइड स्कूटी या ₹100000, जिन बालकों के मां-बाप नहीं है उन्हें 36000 रुपए, पीएम स्कॉलरशिप में बालिकाओं हेतु ₹3000 वह बालको  हेतु ₹2000 प्रति माह आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई| शिविर में सिपाही करण सिंह गुर्जर उप प्रधानाचार्य द्वारा सोलर कनेक्शन पर विशेष राहत, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के नजदीक,  पनोरी ग्रांट जो फिलहाल बंद है उसके बारे में जानकारी,भूतपूर्व सैनिकों को कृषि कनेक्शन आवश्यकता अनुसार दिए जाएं तथा जिन भूतपूर्व सैनिकों की जमीन पर कब्जा है उन्हें जिला प्रशासन के माध्यम से मुक्त कराई जाए | शिविर में भूतपूर्व सैनिक लीग खैरथल के जिला अध्यक्ष कैप्टन हजारीलाल सचिव सूबेदार मेजर राम सिंह बारेट कोषाध्यक्ष कैप्टन रतन सिंह, खैरथल तहसील अध्यक्ष कैप्टन गिर्राज प्रसाद मुंडावर तहसील अध्यक्ष सूबेदार श्री चंद जी हरसोली तहसील अध्यक्ष सुबेदार मोहन सिंह तिजारा तहसील अध्यक्ष शमशेर सिंह कोटकासिम तहसील अध्यक्ष सूबेदार राजेंद्र जी व टपूकड़ा तहसील अध्यक्ष सुबेदार मेजर कूड़े राम जी के साथ में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button