गोड्डा
रेलवे में नौकरी पाकर महागामा के दो युवाओं ने बढ़ाया मान
श्री साई आईटीआई कॉलेज के छात्रों का असिस्टेंट लोको पायलट पद पर चयन, कॉलेज में जश्न का माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। महागामा के युवाओं ने रेलवे जैसी प्रतिष्ठित सेवा में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। महागामा स्थित श्री साई आईटीआई कॉलेज के दो छात्रों का चयन रेलवे विभाग में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पद पर होने से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। चयनित छात्रों में महागामा निवासी सुनील कुमार शर्मा, पिता– सूचित शर्मा तथा पोड़ैयाहाट निवासी सोनू कुमार साह, पिता– देवनारायण साह शामिल हैं। दोनों छात्रों की इस बड़ी सफलता पर श्री साई आईटीआई कॉलेज परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। कॉलेज के संचालक रूपेश कुमार जायसवाल ने दोनों सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ छात्रों की नहीं, बल्कि पूरे संस्थान और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। रूपेश कुमार जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ सही दिशा, बेहतर प्रशिक्षण और आत्मविश्वास की होती है। श्री साई आईटीआई कॉलेज लगातार छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण देकर उन्हें सफलता की राह दिखाने का काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि संस्थान का उद्देश्य सिर्फ शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना है। रेलवे में चयन होने से अन्य छात्रों का भी मनोबल बढ़ेगा और वे प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति और अधिक गंभीर होंगे।इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने दोनों सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनकी सफलता को पूरे महागामा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।




