
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ – हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के एक घर में भीषण आग लग गई । हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर राजीव विहार गली नंबर दो के एक मकान में लगी भीषण आग । दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंच घर में लगी आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक घर में सब कुछ जलकर खाक हो गया । हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में राजीव विहार की घटना ।
जानकारी के अनुसार , हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर स्थित राजीव विहार कॉलोनी में गली नंबर दो में विनोद शर्मा के मकान में एक मुस्लिम परिवार किराए पर रहता है जो घर को बंद कर कहीं बाहर गया हुआ था । इसी बीच घर में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने जब घर में आग देखी तो उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान, फर्नीचर, बिस्तर और अन्य जरूरी चीजें पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थीं। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण घर में रखे फ्रिज में शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका व्यक्त की जा रही है । पुलिस और दमकल अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि वहीं घर में किसी के न होने से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, आग की वजह से परिवार को भारी नुकसान हुआ है।



