मथुरा
राधारानी के दर्शन कर लौट रहे युवकों की बाइक भिड़ी, एक की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के बरसाना से राधारानी के दर्शन कर लौट रहे दो बाइक सवार युवक बीती रात सड़क हादसे का शिकार हो गए। छाता छाता कोतवाली के ग्राम खायरा के समीप दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार रात की है, जब थाना मोबाइल गश्त पर तैनात उप निरीक्षक अतर सिंह ने घायल अवस्था में तड़प रहे छाता निवासी लोकेश चौधरी (पुत्र राजवीर चौधरी) और सोनू (पुत्र हिमांशु) को देखा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को तत्काल उपचार के लिए केडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान सिर में गंभीर चोट होने के कारण लोकेश चौधरी ने दम तोड़ दिया। जबकि सोनू की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



