मथुरा

मथुरा के कोसीकलां में दो क्लीनिक किए सील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा कोसीकलां में बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के क्लीनिक संचालित किए जाने की दो अलग-अलग शिकायतों पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। टीम ने दोनों स्थानों पर क्लीनिक सील कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर सीएचसी प्रभारी, छाता ने पुलिस के साथ गांव फालैन और नगला मेव में दो स्थानों पर निरीक्षण किया। दोनों जगह क्लीनिक संचालक चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित कोई वैध डिग्री या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच के दौरान एलोपैथिक दवाइयां, सिरिंज, आईवी फ्लूड और उपचार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मिली। सीएचसी प्रभारी, छाता डॉ. देवेंद्र कुमार चौधरी के अनुसार पहला मामला गांव फालैन का है। यहां करतार ने भरत के खिलाफ शिकायत की थी। भरत की दुकान का निरीक्षण किया। जांच में भरत क्लीनिक या अस्पताल संचालन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। दूसरा मामला गांव नगला मेव का है। यहां आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर मुसाकीम के यहां शाम करीब छह बजे निरीक्षण किया गया। मुसाकीम भी क्लीनिक संचालन से संबंधित कोई वैध चिकित्सकीय डिग्री या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने दोनों स्थानों पर एलोपैथिक दवाइयां, सिरिंज, आईवी फ्लूड, ड्रेसिंग सामग्री, बीपी इंस्ट्रूमेंट, स्टेथोस्कोप और ग्लूकोज की खाली बोतलें मिलीं। सीएचसी प्रभारी डॉ. देवेंद्र कुमार चौधरी ने पुलिस को प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। क्लीनिक सील करने की कार्रवाई की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button