बरेली

डीएम ने की जनगणना कार्यों की समीक्षा, कार्मिकों का  प्रशिक्षण कराने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। नगर निगम सभागार में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की समीक्षा बैठक हुई।
डीएम ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे सभी कार्मिकों का शत-प्रतिशत प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो। ट्रेनरों का भी समुचित प्रशिक्षण हो और सभी मास्टर ट्रेनरों के पास बुकलेट उपलब्ध रहे।
उन्होंने बताया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से निर्धारित 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, व्यक्ति द्वारा बताए गए उत्तर ही दर्ज होंगे। इस दौरान किसी से दस्तावेज या अभिलेख की प्रति नहीं मांगी जाएगी।
डीएम ने जनगणना के व्यापक प्रचार-प्रसार और स्वगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्मिकों को ड्यूटी से मुक्ति के लिए अनावश्यक प्रयास न करने को कहा, स्वास्थ्य प्रकरण में मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर ही निर्णय होगा।
बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, एडीएम संतोष कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, बीएसए डॉ. विनीता सहित अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button