खैरथल
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान : बीबीरानी कॉलेज खेल मैदान में 51 पीपल के पौधे लगाए

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। राज्य सरकार के वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत बुधवार को बीबीरानी कॉलेज के खेल मैदान में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 51 पीपल के पौधों का पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पीपल का वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, वायु शुद्धिकरण तथा जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जल बचाने का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।



