शामली

कांधला पुलिस ने 700 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

ऑपरेशन सवेरा के तहत बड़ी कार्रवाई, तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कांधला। थाना कांधला पुलिस ने “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 700 ग्राम अवैध चरस तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुस्तफा पुत्र मोहसीन अख्तर एवं उस्मान पुत्र गय्यूर निवासी ग्राम नंगला राई, थाना कैराना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button