भरत पुर
नगरकोट चामुण्डा देवी मन्दिर में हुआ विशाल भण्डारे का आयोजन
मनोकामना पूर्ण होने पर हजारों श्रद्वालुओं ने पाई पंगत प्रसादी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल तहसील भुसावर कस्बे के नयागांव सड़क मार्ग स्थित नगरकोट चामुण्डा देवी मन्दिर के परिसर में आज 06 जून शनिवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित किया गया जिसमें कस्बा भुसावर सहित उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के अलावा बयाना, भरतपुर, हिंडौन, नदबई, खेड़ली, अलवर, मथुरा जयपुर सहित अन्य स्थानों से पधारें हजारों श्रद्वालुओं ने माता के दर्शन कर पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। मां नगरकोट चामुण्डा देवी मन्दिर के सदस्य रामस्वरुप सैनी ( बन्टी भगत) ने जानकारी देते हुए बताया कि मां नगरकोट वाली देवी मां और मां चामुंडा देवी मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बन गया है जहां सच्चे मन से मांगी हो गई हर मुराद पूरी होती है। और श्रद्धालु मनोकामना पूर्ण होने पर भंडारा प्रसादी का आयोजन करते हैं। जहां आज शनिवार को भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में फूल बंगला झांकी सजाते हुए वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर भव्य आरती के बाद भोग लगाकर विधीवत शुभारम्भ किया। जहां भंडारे में मुख्य रूप से पूडी, सब्जी, गोंदी का प्रसाद पंगत में बैठाकर वितरित किया गया। प्रसाद वितरण प्रातः 11 बजे से शुरु होकर देर सांय तक अनवरत चलता रहा। इस दौरान पधारे हुए मां के हजारों श्रद्वालुओं ने कतारबद्ध होकर अनुशासन के साथ पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की। मां जगदम्बा ने भक्तों की मनोकामना पूर्ण की, जिसके फलस्वरुप इस भण्डारे का आयोजन कर क्षेत्र में सुख, शान्ति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक,महिलाएं और युवाओं की टोली बड़ी संख्या में मोजूद रही, जिन्होंने भण्डारे की व्यवस्था संभालने और सेवा कार्यो में सराहनीय सहयोग दिया।


