शामली
कांधला में अवैध छुरे के साथ युवक गिरफ्तार
संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मिली सफलता
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना कांधला पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध छुरे के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शाहरुख पुत्र शाहिद निवासी बिजलीघर रोड वाली गली, कांधला है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध छुरा बरामद हुआ है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।