शामली

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

शामली। मिशन शक्ति फेज-5.0 और एंटी रोमियो अभियान के तहत महिला थाना, थानाभवन, गढ़ीपुख्ता, एएचटी एवं झिंझाना पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

पुलिस टीमों ने गांवों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिला सुरक्षा कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। महिलाओं को 1090, 181, 112 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।

पुलिस ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button