गोरखपुर

गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा, 20 किलोमीटर लंबे रोड-शो का कार्यक्रम           

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
   गोरखपुर : गोरखपुर में  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में अखिलेश यादव PDA रथ पर सवार होकर रोड-शो करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, अखिलेश यादव गोरखपुर एयरपोर्ट से देवकही तक लगभग 20 किलोमीटर लंबे रोड-शो के माध्यम से पहुंचेंगे। इस दौरान नंदानगर और गुरुंग तिराहा सहित विभिन्न मार्गों से उनका काफिला गुजरेगा।
इस दौरे के दौरान अखिलेश यादव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू बंधु सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
चुनावी माहौल के बीच गोरखपुर में आयोजित इस PDA रथयात्रा और रोड-शो को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस कार्यक्रम के जरिए समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्वांचल में अपनी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button