बरेली

उर्वरक प्रबंधन समिति एवं जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई संपन्न

यूरिया, डी ए पी का अग्रिम भंडारण ना किया जाए-: जिलाधिकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में उर्वरक प्रबंधन समिति एवं जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला कृषि अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद बरेली में वर्तमान में  यूरिया उर्वरक माह जून के लक्ष्य 33390 के सापेक्ष 49229 मेट्रिक टन उपलब्ध हुआ है, जो लक्ष्य से अधिक है वर्तमान तक सहकारी समितियों गन्ना समितियों इफको के बिक्री केन्द्रों तथा अन्य निजी बिक्री केंद्रों के माध्यम से 21524 मेट्रिक टन का वितरण किया गया है।
बैठक में उन्होंने कहा कि इस समय सहकारी समितियों गन्ना समितियों इफ्को बिक्री केन्द्रों तथा निजी क्षेत्र के बिक्री केन्द्रों पर भी पर्याप्त यूरिया उर्वरक उपलब्ध है।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि  यूरिया, डी ए पी का अग्रिम भंडारण ना किया जाए। उन्होंने बैठक में उपस्थित इफ्को तथा कृभको कंपनी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि नैनो यूरिया और नैनो डी ए पी तथा कम्पोस्ट के प्रयोग से होने वाले फायदे किसानों के खेतों में ड्रोन से स्प्रे कराकर उनको दिखाएं।
उनके द्वारा बैठक में उपस्थित सभी केंद्र प्रभारियों तथा विक्रेताओं को सचेत किया गया कि किसी भी तरह की कोई टैगिंग या ओवर रेटिंग होती पाई गई तो संबंधित विक्रेता के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा इफ्को प्लांट से प्रतिदिन सहकारी समितियों पर यूरिया उर्वरक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। बैठक में  देवयानी  मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, उप कृषि निदेशक  ओ.पी. मिश्रा ,  जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी , सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता बृजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी गण  उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button