बरेली

पटाखा केंद्रों का एसपी सिटी और एडीएम सिटी ने किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। दीपावली से पहले प्रस्तावित पटाखा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बुधवार को पुलिस अधीक्षक नगर चिराग जैन और एडीएम सिटी बरेली ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
उनके साथ मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO), सिटी मजिस्ट्रेट और क्षेत्राधिकारी एलआईयू भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नगर क्षेत्र के प्रस्तावित पटाखा केंद्रों पर अग्नि सुरक्षा प्रबंधों और अन्य आवश्यक सावधानियों का जायजा लिया।
एसपी सिटी ने निर्देश दिए कि पटाखा केंद्रों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए। अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और क्रियाशीलता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। मानकों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button