मोदीनगर

नई पंजीकरण नीति के विरोध में बैनामा लेखकों का विरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मोदीनगर। ई-पंजीकरण प्रक्रिया के विरोध में बैनामा लेखकों ने बृहस्पतिवार को तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का ताला नहीं खुलने दिया और मुख्य गेट के सामने दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए, जिससे रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित रहा।

धरने के दौरान बैनामा लेखकों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सरकार जमीनों के बैनामे के लिए ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू करने जा रही है। बैनामा लेखक संघ का आरोप है कि इस व्यवस्था से बैनामे का कार्य निजी कंपनियों को सौंपे जाने की आशंका है, जिससे उनके रोजगार पर संकट खड़ा हो सकता है। इसी कारण संघ इस नई व्यवस्था का विरोध कर रहा है।

सुबह से ही बड़ी संख्या में बैनामा लेखक रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गए थे। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यालय का ताला खोलने से रोक दिया और आंदोलन का बैनर लगाकर धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सब रजिस्ट्रार और रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय खोलने की अनुमति नहीं दी। कर्मचारी धरना समाप्त होने का इंतजार करते रहे, हालांकि दोपहर तक भी प्रदर्शन जारी रहा।

बैनामा लेखकों ने चेतावनी दी है कि यदि ई-पंजीकरण संबंधी नियम को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button