बरेली
एसआरएमएस सीईटी में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट-2026 ‘नवरंग’ का आरंभ
नव रंगों और नव रसों से बनाएं जीवन उल्लासपूर्ण: देव मूर्ति

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एसआरएमएस सीईटी) में शुक्रवार को दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जेस्ट-2026 ‘नवरंग’ का शानदार आगाज हुआ।
शतक सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह में एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति ने दीप प्रज्वलन कर जेस्ट के आरंभ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नव रंगों और नव रसों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। नौ विधाएं ही जीवन में जोश भरती हैं, किसी एक विधा में पारंगत होकर जीवन को उल्लासपूर्ण बनाएं। यही इस बार जेस्ट की थीम भी है। उन्होंने बताया कि पहली बार 1998 में 350 बच्चों के साथ जेस्ट शुरू हुआ था, आज यह विरासत कई गुना बड़ी हो चुकी है।
10 स्पर्धाओं में दिखा टैलेंट: जेस्ट के पहले दिन मीम से लेकर ग्रुप डांस तक 10 सांस्कृतिक स्पर्धाएं हुईं। इसमें मल्टी सीन, टर्न कोट, टी-शर्ट पेंटिंग, सोलो डांस, डुएट डांस, बैटल ऑफ बैंड्स शामिल रहीं। साथ ही एल्युमनाई मीट भी आयोजित हुई, जिसमें सीईटीआर के पूर्व विद्यार्थियों ने यादें और उपलब्धियां साझा कीं।
फाइन आर्ट्स गैलरी बनी आकर्षण: फाइन आर्ट्स कमेटी द्वारा नवरंग के संदेश और भावों के नवरस पर बनाई गई पेंटिंग और रेखाचित्रों की गैलरी आकर्षण का केंद्र रही। थीम डांस और बैंड परफॉर्मेंस ने ऑडिटोरियम में जोश भर दिया। उद्घाटन सत्र में ट्रस्ट के आदित्य मूर्ति, सलाहकार सुभाष मेहरा, सीईटी प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता, डीन डॉ. शैलेश सक्सेना, आईएमएस प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला, फार्मेसी डायरेक्टर अमित कुमार शर्मा, आईबीएस लखनऊ के डीन डॉ. तरुण सिंह गंगवार मौजूद रहे। स्वागत जेस्ट ऑर्गनाइजिंग कमेटी सेक्रेटरी शिवी अरोरा ने किया, थीम की जानकारी कोऑर्डिनेटर सदफ रसूल ने दी। आभार टायरो सेक्रेटरी प्राची शर्मा ने जताया। संचालन कृतिका ग्रोवर, कुशाग्र गुप्ता और अनन्या मिश्रा ने किया।
इस मौके पर ऋचा मूर्ति, देविशा मूर्ति, डॉ. जसप्रीत कौर, डॉ. पारसराम, डॉ. ऋतु सिंह, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. विवेक यादव, डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. सोवन मोहंती सहित सभी विभागाध्यक्ष और फैकल्टी मौजूद रहे।
शनिवार को स्टेलर नाइट से समापन: जेस्ट-2026 का दूसरा दिन शनिवार को सुबह 9 बजे स्केचिंग से शुरू होगा और शाम 7 बजे स्टेलर नाइट के साथ समापन होगा।




