तेजाजी मंदिर में सहयोग करने पर दानदाता का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। कस्बे के सिंघाना शहर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान माता श्रवणी इंटरनेशनल स्कूल के संचालक बिशनाराम झाझड़िया ने राष्ट्रीय जाट महासंघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर क्यामसर के निर्माण में सहयोग के तौर पर 1 लाख रुपये की निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर शाॅल, साफा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज श्योराण, ब्लॉक महासचिव सुमेश बलवदा, सिंघाना युवा तेजा सेना के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम ओला ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी बिशनाराम झाझड़िया का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन लोकदेवता तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंचा मन्दिर होगा, जिसमें सभी का श्रद्धा भावना से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
