ललितपुर

भोपाल में तैनात महिला डॉक्टर ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दहेज उत्पीडऩ, मारपीट और धमकाने का आरोप
25 लाख रुपये के गहने बिकवाने की शिकायत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र के ग्राम पठा में एक महिला चिकित्सक द्वारा अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीडऩ, मारपीट, मानसिक प्रताडऩा तथा जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीडि़ता की शिकायत पर महरौनी पुलिस ने पति, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वर्तमान में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तैनात डा.प्रीति मिश्रा पत्नी डा.आदित्य दीक्षित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही उन्हें और उनके बच्चों को ससुराल पक्ष द्वारा जमीन और पैसों की मांग को लेकर लगातार प्रताडि़त किया जाता रहा है। पीडि़ता का कहना है कि ससुराल पक्ष की लगातार आर्थिक मांगों के दबाव में उन्हें अपने करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बेचने पड़े। इतना ही नहीं, उनके माता-पिता और भाई ने भी कई बार कर्ज लेकर आर्थिक मदद की, लेकिन इसके बावजूद उत्पीडऩ और दुव्र्यवहार का सिलसिला जारी रहा। डा.प्रीति मिश्रा के अनुसार 20 मई 2026 को जब वह अपने ससुराल ग्राम पठा पहुंचीं, तो पति और ससुर ने बच्चों के सामने उनके साथ मारपीट की। बाद में भोपाल लौटने पर भी कथित उत्पीडऩ जारी रहा, जिसके चलते उन्होंने भोपाल के कजलीखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि शिकायत के बाद उनके पति घर छोड़कर चले गए। पति की लोकेशन मिलने पर वह अपनी मां और बच्चों के साथ फिर से ग्राम पठा पहुंचीं, लेकिन वहां ससुर अजय दीक्षित घर में ताला लगाकर चले गए थे। महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में घर में प्रवेश करने के बाद उनके ससुर ने मकान की बिजली कटवा दी, जिससे उन्हें बच्चों के साथ कई दिनों तक बिना बिजली के रहना पड़ा। शिकायत के अनुसार 17 जून की रात जब वह घर में बच्चों के साथ अकेली थीं, तब उन्हें डराने और मानसिक दबाव बनाने के उद्देश्य से कुछ अज्ञात लोगों को मकान की छत पर भेजा गया। पीडि़ता द्वारा यूपी-112 पर कॉल किए जाने के बाद कथित तौर पर वह लोग मौके से भाग गए। महरौनी पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर के आधार पर पति डा.आदित्य दीक्षित, ससुर अजय दीक्षित, देवर ब्रह्मस्वरूप दीक्षित, ननद सविता तिवारी के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115(2), 352, 351(3) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button