खैरथल

ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालक को मिली निःशुल्क पशु बीमा पॉलिसी, जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा। ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत घासोली में आयोजित शिविर के दौरान पशुपालक परिवार को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना (MMPBY) के अंतर्गत भैंस की बीमा पॉलिसी प्रदान की गई।
ग्राम घासोली निवासी सगुनी देवी के नाम से एक भैंस का बीमा मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत कराया गया था। शिविर के दौरान लाभार्थी को बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराई गई, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहा।
लाभार्थी परिवार ने बताया कि उनकी आजीविका का मुख्य आधार कृषि एवं पशुपालन है। योजना के तहत बिना किसी प्रीमियम राशि के पशु बीमा सुविधा प्राप्त होने से उन्हें आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है। उन्होंने कहा कि पशुधन ग्रामीण परिवारों की महत्वपूर्ण संपत्ति होता है तथा ऐसी योजनाएं पशुपालकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही हैं।
बीमा पॉलिसी प्राप्त होने पर लाभार्थी परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण एवं पशुपालक परिवारों को सीधा लाभ मिल रहा है।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने भी योजना की सराहना करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button