खैरथल
किसान नेता ने जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल के भाजपा और किसान नेता प्रवेन्द्र शर्मा (टिल्लू शर्मा ) ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक अनोखी पहल की शुरुआत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है।
किसान नेता टिल्लू शर्मा ने अपने 57 वें जन्मदिन के अवसर 11 पेंड़ पीपल और नीम के लगा कर युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया
टिल्लू शर्मा ने कहा कि अगर जन्मदिन पर एक पेड़ लगाकर उसे पालने का संकल्प हर युवा ले तो पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सकता है। साथ ही आज मनुष्य विभिन्न प्रकार की पर्यावरणीय समस्याओं से बच सकता है। उन्होंने कहा कि आज वृक्षों की अंधाधुंध कटाई कर रहे हैं। जबकि बिना वृक्षों के हमारा कोई अस्तित्व नहीं है । सभी को वृक्षारोपण करते हुए इनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर जलदाय विभाग के एक्स ईएन धर्मेंद्र यादव, भवानी सिंह शेखावत एईएन शक्ति सिंह जेईएन घनश्याम मीणा,बब्लू कुमार ने पेंड़ लगाने और जल बचाने का संदेश दिया। पार्षद मोहन लाल पोपटानी,टिंकू सरदार, राजेन्द्र चौधरी,महादेव प्रसाद, डां अनुराग कौशिक, गोलू कौशिक नितिन आदि मौजूद रहे।


