राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार, वसूली का खेल चल रहा

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। वसूली का खेल चल रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर…
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि थाने भाजपा चला रही है। पुलिस को बस पैसे मिलने से मतलब है। यूपी में कहीं भी न्याय नहीं मिल सकता है। हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। मीडिया के लिए भी बजट होता है, लेकिन आज उसका भी बंदरबांट हो रहा है।
अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भी सरकार के निशाने पर लिया। कहा कि यह बात गांव-गांव तक पहुंच गई है। अब भाजपा को न चंदा मिलने जा रहा, न चढ़ावा मिलने जा रहा और न ही वोट मिलेगा। मयार्दा का पहला नाम राम और दूसरा नाम संविधान है। इन लोगों ने भगवान राम को भी दगा दिया है।
दरअसल, 04 अप्रैल से शुरू सिख सामाजिक न्याय यात्रा का आज समापन हुआ। इस अवसर पर यात्रा में शामिल सिख समुदाय के लोग सपा मुखिया से मिलने पहुंचे। इस अवसर पर सपा मुख्यालय में कार्यक्रम रखा गया। यहां पर अखिलेश यादव ने सभी बंधुओं को सम्मानित किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button