कानपुर

इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर रॉयल का प्रथम अधिष्ठापन समारोह “नीड़ का निर्माण” का भव्य आयोजन हुआ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : 3 जुलाई शुक्रवार को इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर रॉयल का प्रथम अधिष्ठापन समारोह लैंडमार्क होटल में भव्य रूप से संपन्न हुआ। पूरा सभागार एक सुंदर साहित्यिक परिकल्पना के अनुसार घोंसलों और चिड़ियों की थीम से सुसज्जित था, जो स्नेह, सुरक्षा और एकता का प्रतीक था। इस अवसर पर रॉयल क्लब ने यह संदेश दिया कि वे सम्मान, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने “नीड़” रूपी क्लब का निर्माण कर रहे हैं। अध्यक्ष श्वेता गुप्ता ने बताया कि यह क्लब मात्र दो माह पूर्व स्थापित हुआ है और इतने कम समय में ही इसमें 80 शिक्षित, संभ्रांत एवं समान विचारधारा वाले सदस्य जुड़ चुके हैं। सचिव मोनिका गुप्ता ने बताया कि नए सत्र के मात्र दो दिनों में ही क्लब ने कई सराहनीय प्रोजेक्ट किए, जिनमें कानपुर क्लब में इनरव्हील की ब्रांडिंग हेतु होर्डिंग लगाना, क्लब द्वारा डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान, का सम्मान तथा बाबा भद्रेश्वर मंदिर में वाटर कूलर का दान जिसका उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन मनीषा बाजपई द्वारा किया गया। कोषाध्यक्ष रूपल पारिख ने विश्वास व्यक्त किया कि इनरव्हील रॉयल वर्ष भर सेवा कार्यों की निरंतर श्रृंखला के माध्यम से इनरव्हील के उद्देश्यों को पूर्ण करते हुए उच्च शिखर तक पहुँचेगा।
एडिटर अपर्णा गुप्ता ने क्लब की ई-मैगज़ीन का विमोचन किया, जिसे देखकर सभी उपस्थित सदस्य मंत्रमुग्ध हो गए। आईएसओ रीमा गुप्ता ने कहा कि इनरव्हील रॉयल आपसी मित्रता और सहयोग की भावना को बढ़ाने में अग्रणी रहेगा। मेंटर इंदुलता गुप्ता एवं रश्मि कपूर ने विश्वास व्यक्त किया कि यह क्लब इनरव्हील के सभी उद्देश्यों को पूर्ण करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। मुख्य अतिथि, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ने अध्यक्ष श्वेता गुप्ता को कॉलर पहनाकर उन्हें सम्मानित किया तथा इनरव्हील रॉयल के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आरती महरोत्रा एवं निर्मला सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर इंदु गुप्ता,शक्ति चतुर्वेदी, रचना अग्रवाल, सुनीता कुलश्रेष्ठ रही। कार्यक्रम का सफल संचालन मास्टर ऑफ सेरेमनी रश्मि कपूर द्वारा किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button