खैरथल

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीदसर में भामाशाह सम्मान एवं स्कूल बैग वितरण समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लक्ष्मणगढ़ (सीकर)। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बीदसर में आज एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र हित और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों का सम्मान किया गया।समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में, प्रख्यात भामाशाह अनिश  गढ़वाल की ओर से सराहनीय पहल करते हुए विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को निशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए। नया स्कूल बैग पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। भामाशाह अनिश गढ़वाल ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है और वे आगे भी छात्र हित के कार्यों में अपना सहयोग जारी रखेंगे।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में, लक्ष्मणगढ़ के निवर्तमान प्रधान श्री मदन लाल सेवदा का जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में सम्मानित होने पर विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें साफा पहनाकर कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजकुमार ने श्री मदन सेवदा व श्री अनिल गढ़वाल  के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छात्र छात्राओ के हित में कार्य करना व जिला स्तर पर सम्मानित होना पूरे क्षेत्र और विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है।कार्यक्रम में प्रशासक प्रतिनिधि  रामावतार , बैजारम  गढ़वाल, जवाहर जी शिहाग, भवरलाल जी खिचड ,ग्रामीणजन,विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे|कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों, भामाशाहों और पधारे हुए ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button